ऑल्टो को नई जनरेशन अपडेट देने की तैयारी
नई दिल्ली । सबसे किफायती कार ऑल्टो को मारुति सुजुकी नई जनरेशन अपडेट देने जा रही है। नई जनरेशन ऑल्टो में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे, जिसमें वजन में कटौती और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी शामिल हैं। यह कार भारतीय बाजार में हमेशा से बजट सेगमेंट की पसंदीदा कारों में से एक रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई ऑल्टो का वजन मौजूदा मॉडल की तुलना में 100 किलोग्राम तक कम होगा। वर्तमान में ऑल्टो का वजन वेरिएंट के हिसाब से 680 से 760 किलोग्राम के बीच होता है। वजन कम होने से कार की निर्माण लागत घटेगी और इसके साथ ही उत्पादन में लगने वाली ऊर्जा भी कम होगी। इससे कार की कीमत पहले से ज्यादा किफायती होने की उम्मीद है, जिससे यह और भी ज्यादा लोगों की पहुंच में आ सकेगी। वजन में कमी के चलते ऑल्टो के परफॉर्मेंस में भी सुधार होगा। हल्के ढांचे के कारण इसका पावर-टू-वेट रेशियो बढ़ेगा, जिससे गाड़ी ज्यादा फुर्तीली और बेहतर माइलेज देने में सक्षम होगी।
यदि इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाता है, तो यह देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कारों में से एक बन सकती है। कुल मिलाकर, यह अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में ऑल्टो की लोकप्रियता को और भी बढ़ा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई जनरेशन ऑल्टो को माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से भी लैस किया जा सकता है, जिससे यह और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बन जाएगी। भारत में नई ऑल्टो को 2026 तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव