कानपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेमी ने युवती को फोटो-वीडियो के जरिए धमकाया
सोशल मीडिया पर लड़के-लडकियों के बीच दोस्ती, प्यार और धोखे के मामले लगातार आ रहे हैं. अब नया मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया है. यहां एक लड़के और लड़की ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर दोनों करीब आ गए. जब युवती को पता चला कि प्रेमी के दूसरी युवतियों से भी संबंध है तो उससे दूरियां बनाने शुरू कर दी. यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने फोटो वीडियो होने की धमकी देकर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. पीड़ित लड़की ने पुलिस से शिकायत की है.
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती की दोस्ती कुछ समय पहले कानपुर के हिंसकेट नगर निवासी हर्ष शर्मा से हुई थी. कुछ समय बाद दोनों करीब आ गए और साथ में घूमने, खाने, पीने लगे. इस दौरान हर्ष ने युवती के साथ कुछ फोटो और वीडियो भी बना लिए. कुछ समय बाद युवती को पता चला कि हर्ष के संबंध एक और लड़की के साथ भी है, जिसके साथ वो लिव इन में रहता है. जब उसने हर्ष से इस बारे में पूछा तो वो टाल मटोल करने लगा.
फोन पर कहा- तुम हर्ष की जिंदगी से चली जाओ
पीड़िता के मुताबिक, एक दिन लिव इन में रहने वाली उस लड़की ने पीड़िता को फोन करके कहा कि तुम हर्ष की जिंदगी से चली जाओ.जब यह सब पीड़िता को पता चला तो उसने हर्ष से दूरियां बनाना शुरू कर दी. यह बात हर्ष को नागवार गुजरी. आरोप है कि उसने युवती को धमकाना शुरू कर दिया. उसने पीड़िता से कहा कि तुमको आना पड़ेगा और मेरे दोस्तों के साथ संबंध बनाने होंगे वरना मैं सोशल मीडिया पर तुम्हारी फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता के अनुसार, उसने इस संबंध में हर्ष के परिजनों से भी शिकायत की थी, लेकिन वो कहते है कि वैसा ही करो जैसा हर्ष कहता है. इस मामले में परेशान होकर युवती ने बर्रा थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस के कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव