स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार, काफिले से टकराईं, हादसे में मंत्री जी सुरक्षित
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में आज एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन विधायकों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में शामिल पूर्व विधायक सांवला राम डहारे, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की गाड़ियां अचानक आपस में टकरा गईं. इस टक्कर में तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
सभी स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी में थे
गनीमत रही कि हादसे के वक्त सभी विधायक स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी में थे, वरना यह लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसके ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ।
पूर्व विधायक की गाड़ी बीच में फंसी, हुआ हादसा
जानकारी मिली है कि दुर्ग-भिलाई स्मृति नगर सूर्या मॉल के पास स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में विधायकों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक सांवला राम डहारे की गाड़ी अचानक अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की गाड़ी के बीच में फंस गई। इससे तीनों गाड़ियां अनियंत्रित हो गईं। इस दौरान तीनों विधायकों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान तीनों विधायक स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी में मौजूद थे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव