महिला दिवस पर सांसद अप्पलनायडू ने किया तीसरे बच्चे के लिए इनाम का एलान
अमरावती। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने महिलाओं को तीसरा बच्चा होने पर गिफ्ट देने का वादा किया है। अगर बच्चा लड़का हुआ तो गाय और लड़की हुई तो 50,000 रुपये दिए जाएंगे। सांसद ने कहा कि यह रकम वह अपने वेतन से देंगे।
सांसद ने यह एलान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में की। इस खबर से आंध्र प्रदेश में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत तेदेपा के कई नेता युवा आबादी घटने पर चिंता जता चुके हैं और इसे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। सांसद अप्पलनायडू का यह कदम इसी दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है।
क्यों लिया ये फैसला?
आंध्रप्रदेश के विजयनगरम से तेदेपा सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने कहा
उनका यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायडू के आह्वान के बाद उठाया गया है। दोनों नेताओं ने जनसंख्या वृद्धि के लिए कदम उठाने और तीसरा बच्चा होने पर प्रोत्साहन देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि पचास हजार रुपये का बैंक में फिक्सड डिपाजिट करेंगे, जो रकम बेटी की शादी की उम्र तक दस लाख रुपये हो जाएगी।
महिलाओं ने दिया ऐसा रिएक्शन
तेदेपा सांसद की यह घोषणा इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रही है।
इंटरनेट मीडिया पर अप्पा नायडू की इस पेशकश को तेदेपा नेता और कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से साझा कर रहे हैं।
तेदेपा नेताओं का दावा है कि महिलाओं ने भी इस घोषणा को हाथोंहाथ लिया है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
इससे पहले, मार्च में ही दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी चिंता जताते हुए कहा था कि दक्षिण भारत में आबादी के उम्रदराज होने से कई चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।
जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की जनसंख्या खासी युवा है।
सीएम नायडू ने भी की तारीफ
इसलिए अब जनसंख्या नियंत्रण के बजाय दीर्घावधि के जनसंख्या नियोजन की आवश्यकता है। सीएम नायडू ने घोषणा की थी कि सभी महिला कर्मचारियों को प्रसव के समय मातृत्व अवकाश दिया जाएगा, चाहे उनके कितने भी बच्चे हों।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव