आईएसआई एजेंट मुफ्ती शाह मीर को बंदूकधारियों ने सरेआम गोलियां से भूना
इस्लामाबाद। आईएसआई ने बड़े-बड़े अपराधियों और आतंकवादियों को अपना अंडरकवर एजेंट बनाकर उनके जरिए अपने मंसूबे पूरे करने की कोशिश की है। आईएसआई के ऐसे ही एक एजेंट मुफ्ती शाह मीर की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुफ्ती शाह मीर भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की किडनैपिंग में भी शामिल बताया जाता है। बलूचिस्तान के तुरबत इलाके का रहने वाला मुफ्ती शाह मीर आईएसआई के इशारे पर अवैध तरीके से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का धंधा चलाता था इसकी आड़ में वह ड्रग्स और हथियारों की तस्करी भी करता था।
मुफ्ती शाह मीर पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी ट्रेनिंग सेंटरों का भी चक्कर लगाता रहता था, ताकि बाहर से देखने पर उसे आतंकवादी संगठन का हिस्सा समझा जाए। मुफ्ती शाह ने आईएसआई के इशारे पर अफगानिस्तान में भी अपनी पैठ बनाई थी। वहां उसने खुद को एक आतंकवादी के रूप में पेश किया और पाकिस्तानी फौज को सटीक जानकारियां दीं। पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई लड़ रहे गुटों से जुड़ी सटीक जानकारी शाह मीर ने आईएसआई को दी। इन्हीं जानकारियों के आधार पर पाकिस्तानी फौज ने हाल के दिनों में इन गुटों पर बड़ी कार्रवाई भी की।
पाकिस्तानी फौज की कार्रवाइयों के बाद जब खोजबीन शुरू हुई तो इन गुटों को पता चल गया कि उनके बीच शाह मीर गद्दार है, जिसके बाद वह उनके निशाने पर आ गया। हाल ही में, मुफ्ती शाह मीर को तुरबत इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी उसके हत्यारों की तलाश में जुट गई हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव