कपिल शर्मा और उनकी टीम की 'किस किस को प्यार करूं-2' की शूटिंग, भोपाल में नजर आए पंजाबी लुक में
कॉमेडियन कपिल शर्मा मध्य प्रदेश के भोपाल में फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' कि शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से लीक हुए उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कपिल शहर के अटल पथ पर एक विंटेज कार चलाते हुए नजर आए। फिल्म में कपिल की तीन बीवियां और एक गर्लफ्रेंड है।
कौन हैं कपिल की तीन पत्नियां
एक्ट्रेस पारुल गुलाटी, आश्रम फेम बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आएशा ने कपिल की तीनों पत्नियों का रोल निभाया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपिल सरदार के अटायर में हैं और अपनी तीनों पत्नियों को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं।‘किस किसको प्यार करूं’ की कहानी एक ऐसे युवा की कहानी है जो किसी भी तरह से अपनी तीनों बीवियों और गर्लफ्रेंड को खुश करने की कोशिश कर रहा है।
फिल्म में और कौन-कौन आएगा नजर?
फिल्म में आपको फुकरे फेम एक्टर मंजोत सिंह, सुशांत सिंह और कॉमेडियन जैमी लीवर भी नजर आएंगे। पूरे टाइम कपिल शर्मा के फैंस उनके साथ फोटो खिचवानें के लिए एक्साइटेड नजर आए। इन लोगों को उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। हालांकि उनकी सिक्योरिटी टीम लगातार उन्हें वहां पहुंचने से रोक रही थी। इसी के साथ मोबाइल से शूट करना भी मना था।
सेकेंड पार्ट में दिखेगा गजब का ट्विस्ट
पहली फिल्म की कहानी में एक आदमी तीन अलग-अलग महिलाओं से शादी करता है, जो एक ही बिल्डिंग में रहती हैं। हालांकि इन लोगों को पता नहीं है कि उनका पति एक ही इंसान है। दिक्कत तो तब आती है जब उनकी सभी पत्नियों को उनकी चौथी शादी में इनवाइट किया जाता है। हालांकि मेकर्स ने सीक्वल में एक ट्विस्ट प्लान किया है। सीक्वल में मेल कैरेक्टर का चार महिलाओं से रिश्ता तो दिखाया गया ही है लेकिन इस बार ये चारों अलग-अलग धर्म से होंगी। इस वजह से कॉमेडियन हर पल एक अलग गेटअप में नजर आएंगे। फिल्म में कपिल की पत्नियां और गर्लफ्रेंड अलग-अलग समुदायों से हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव