इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में सचिन तेंदुलकर की पारी, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं मिली जीत
Sachin Tendulkar: महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दिनों इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में जलवा बिखेर रहे हैं. सचिन इंडिया मास्टर्स टीम की अगुवाई कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स के बीच हुए मुकाबले में तेंदुलकर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता. हालांकि, अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे, लेकिन सचिन के चौके-छक्कों की बरसात का फैंस ने जमकर लुत्फ उठाया. तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 64 रन की पारी खेली.
7 चौके, 4 छक्के और 64 रन
51 साल की उम्र में भी सचिन तेंदुलकर का बैटिंग स्टाइल बिलकुल उनके पुराने दिनों जैसा ही है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के मुकाबले में सिर्फ 33 गेंदों में 64 रन जड़ दिए. इस तूफानी पारी में सचिन ने 7 चौके और 4 छक्के भी जमाए. इतना ही नहीं, उन्होंने 27 गेंदों में ही अर्धशतक ठोक दिया. हालांकि, वह टीम को जिता नहीं पाए. उनकी बैटिंग देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस उम्र में भी वह कितने फिट हैं.
वॉटसन-डंक ने ठोके शतक
ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और बेन डंक ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए इस मुकाबले में नाबाद सेंचुरी बनाई. पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इनके शतकों के दम पर ही 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाकर 269 रनों का पहाड़ सा स्कोर बोर्ड पर लगाया. वॉटसन ने 52 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के थे. वहीं, डंक ने 53 गेंदों में 132 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 12 चौके और 10 छक्के शामिल रहे.
95 रन से हारा भारत
ऑस्ट्रेलिया से मिले टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 174 रन पर ढेर हो गई, जिससे उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. सचिन तेंदुलकर के 64 रन के अलावा टीम का कोई बल्लेबाज नहीं चला. ऑस्ट्रेलिया के जेवियर डोहर्टी ने पंजा खोला. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव