मिल सकता है पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज करने का मौका, पीएम मोदी खुद सौंपेंगे, कुछ महिलाए हो सकती है भाग्यशाली
नई दिल्ली: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की चुनिंदा महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह महिला दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं को सौंपेंगे। पीएम की इस घोषणा के बाद समाज में महत्वपूर्ण प्रभाव रखने वाली महिलाओं ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है और अपनी जीवन की कहानियां बता रही हैं।
मैं देख रहा हूं कि बहुत ही प्रेरक जीवन यात्राएं साझा की जा रही हैं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि नमो ऐप ओपन फोरम पर कई जीवन यात्राओं का साझा होना प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, 'मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत ही प्रेरक जीवन यात्राएं साझा होते हुए देख रहा हूं, जिनमें से 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने के लिए कुछ महिलाओं का चयन किया जाएगा। मैं ऐसी और जीवन यात्राओं को साझा करने का अनुरोध करता हूं।'
2020 में 7 महिलाओं को मिला था मौका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी और भी प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा करने का आग्रह किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 119वें एपिसोड में खास तौर पर इसका ऐलान किया था। वह दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। इससे पहले 2020 में भी पीएम मोदी ने इसी तरह 7 प्रेरणादायक महिलाओं को अपना अकाउंट सौंपा था। हालांकि, इस बार पीएम मोदी की अपील पर पूरे देश की महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है और वे नमो ऐप पर अपनी कहानियां साझा कर रही हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव