‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू और सोनू की कहानी में आया बड़ा बदलाव, दर्शकों में हुआ बवाल
सोनी टीवी का सबसे पुराना टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों अपने शो के लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में है. फिलहाल इस सीरियल में ‘टप्पू’ और ‘सोनू’को एक दूसरे से अलग करने वाला ट्विस्ट ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. वो चाहते हैं कि टप्पू और सोनू की लव स्टोरी आगे भी चलती रहे और इसी वजह से सोशल मीडिया पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस मेकर्स की खूब क्लास लगा रहे हैं.
अब तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में दिखाया गया है कि आत्माराम भिड़े अपनी बेटी सोनू और टप्पू के बीच बढ़ती नजदीकियों से बिलकुल भी खुश नहीं हैं और वो अपनी बेटी को टप्पू से दूर रखने की प्लानिंग शुरू कर चुके हैं. वो सोनू का रिश्ता कहीं और पक्का करते हैं. दूसरी तरफ चंपकलाल गड़ा यानी टप्पू के दादाजी भी अपने पोते की शादी कराने का फैसला लेते हैं. इस ट्रैक को देख ‘तारक मेहता…’ के दर्शकों को लग रहा है कि उन्हें हंसाने वाला ये शो अब सास-बहू ड्रामा में तब्दील हो रहा है.
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
शो के इस नए ट्रैक को लेकर दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उनका मानना है कि शो में बेवजह का ड्रामा दिखाया जा रहा है. टप्पू-सोनू के रिश्ते की भी राइटर ने खिचड़ी बना दी है.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल के एक फैन ने इस सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक पर निशाना साधते हुए लिखा है कि सालों से ये लोग बेचारे पोपटलाल का रिश्ता तो नहीं जोड़ पाए, लेकिन टप्पू-सोनू का रिश्ता इन्होंने झट से तोड़ दिया. एक दूसरे यूजर ने कहा कि अब इस शो को देखकर बिलकुल भी मजा नहीं आता. तो एक और फैन ने ‘सबसे घटिया ट्रैक’ कहते हुए मेकर्स को इसे तुरंत बदलने की नसीहत दे डाली है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव