अयोध्या राम मंदिर में हमले की साजिश नाकाम, फैजाबाद के अब्दुल के पास मिले 2 हैंड ग्रेनेड
खुफिया एजेंसी के निशाने पर अयोध्या राम मंदिर है. आईएसआई राम मंदिर में आतंकी हमले की योजना पर काम कर रहा है. दरअसल गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स ने फरीदाबाद से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है. 19 साल का अब्दुल फैजाबाद का ही रहने वाला है. अब्दुल राम मंदिर में हमला करने की योजना बना रहा था. एजेंसियों ने उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं. दोनों हैंड ग्रेनेड को सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन निष्क्रिय कर दिया है. बताया जा रहा है कि अब्दुल हैंड ग्रेनेड से राम मंदिर में हमले की योजना बना रहा था. वह काफी समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था. ISI उसे राम मंदिर में हमला करने के लिए तैयार कर रहा था. जांच में ये भी सामने आया है कि अब्दुल रहमान कई कट्टरपंथी जमातों से जुड़ा हुआ था. माना जा रहा है कि वहीं से वह ISI के संपर्क में आया और आतंकी साजिश में शामिल हुआ.
राम मंदिर की रेकी कर चुका है अब्दुल रहमान
मिली जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि अब्दुल रहमान ISI के कहने पर ही राम मंदिर जा चुका है और वहां की रेकी कर चुका है. राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी वह ISI से साझा कर चुका है. बताया जा रहा है कि अब्दुल की योजना राम मंदिर में हैंड ग्रेनेड हमला करने की थी. योजना के अनुसार, राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया जाता, जिससे वहां भारी तबाही मचती. मगर उससे पहले ही गुजरात एटीएस को मिले खुफिया इनपुट ने अब्दुल को पकड़वा दिया.
हमला करने के लिए तैयार था अब्दुल
जांच में सामने आया है कि अब्दुल रहमान पहले फैजाबाद से फरीदाबाद पहुंचा. यहां उसे आतंकी हैंडलर ने हैंड ग्रेनेड दिए. इसके बाद वह योजना के तहत ट्रेन से अयोध्या पहुंच रहा था. मगर इससे पहले ही गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने मिलकर अब्दुल रहमान को पकड़ लिया.
जांच एजेसियों ने फौरन हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय किया और अब्दुल को दबोच लिया. अब जांच एजेंसी अब्दुल रहमान के साथियों की तलाश में जुट गई हैं. माना जा रहा है कि जांच के दौरान भारत में काम कर रहे कई आतंकी दबोचे जा सकते हैं.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव