मनेन्द्रगढ़-जनकपुर मार्ग के सेतुओं की मरम्मत कार्य प्रगति पर, जल्द होगा पूर्ण
एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ से जनकपुर मार्ग पर पूर्व निर्मित सेतुओं की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) द्वारा इन पुलों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए पूर्व में ही आदेश जारी किया गया था, और वर्तमान में यह कार्य प्रगति पर है। नवभारत समाचार पत्र में 1 मार्च 2025 को " मनेन्द्रगढ़ से जनकपुर मार्ग पर पूर्व निर्मित सेतुओं में गड्ढों से दुर्घटना बनी रहती है आशंका" शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद विभागीय अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट की है। अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण उपसंभाग, मनेन्द्रगढ़) ने जानकारी दी कि सेतुओं की मरम्मत हेतु कार्यपालन अभियंता, सेतु निर्माण संभाग, अंबिकापुर द्वारा 27 दिसंबर 2024 को आदेश जारी किया गया था और वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
विभाग के अनुसार तय समय-सीमा में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त होगी और राहगीरों को सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कार्य के दौरान सावधानी बरतें और सहयोग करने के लिए कहा गया है ।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव