रिलायंस की गिरावट ने तोड़ा रिकॉर्ड, मुकेश अंबानी की कंपनी ने गंवाए 56 हजार करोड़ रुपये
एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को 52 हफ्तों के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गए हैं. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर में 3.63 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट को करीब 56 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. आंकड़ों को देखें तो कंपनी के शेयर में हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़ी गिरावट
सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार रिलायंस के शेयर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1164 रुपए पर कारोबार कर रहा हैं. जबकि पिछले हफ्ते कंपनी का शेयर 1199.60 रुपए के साथ बंद हुआ था. आज सुबह शेयर बाजार ओपन हुआ तो कंपनी का शेयर तेजी के साथ 1209.80 रुपए पर था. उसके बाद कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
52 हफ्तों के लो पर पहुंचा कंपनी का शेयर
कारोबारी सत्र के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट इतनी तेज देखने को मिली कि कंपनी का शेयर देखते ही देखते 1156 रुपए के साथ 52 हफ्तों के लोअर लेवल पर पहुंच गया. वैसे 8 जुलाई को कंपनी का शेयर 1,608.95 रुपए के साथ 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया था. इसका मतलब है कि कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई से -28.15 फीसदी नीचे आ चुका है. इसका मतलब है कि देश की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर को 452.95 रुपए का नुकसान हो चुका है.
कंपनी को हुआ 56 हजार करोड़ का नुकसान
खास बात तो ये है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट की वजह कंपनी के मार्केट कैप को मोटा नुकसान हो चुका है, जो कि करीब 56 हजार करोड़ रुपए का है. पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का मार्केट कैप 16,23,343.45 करोड़ रुपए देखने को मिला था, जो सोमवार को 15,67,371.49 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कंपनी को कारोबारी सत्र के दौरान 55,971.96 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव