संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मिलेगी मैटरनिटी लीव, बढ़ेगा वेतन
इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें मातृत्व और पितृत्व अवकाश का लाभ देने का ऐलान किया है। अब संविदा कर्मचारियों को भी अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह छह महीने का मातृत्व अवकाश और 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिल सकेगा।
यह नियम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत संविदा कर्मचारियों पर लागू होगा। इसके लिए संविदा मानव संसाधन नियमावली 2025 लागू की गई है, जो एक अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। इस फैसले से प्रदेश के 32 हजार संविदा कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।
वेतन वृद्धि और अन्य लाभ
संविदा मानव संसाधन नियमावली 2025 के तहत संविदा कर्मचारियों को भी वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। अब हर छह महीने में उनके वेतन में वृद्धि की जाएगी। यह वृद्धि आधार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (महंगाई दर) के आधार पर तय की जाएगी। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को अब हर साल अनुबंध नवीनीकरण के लिए शपथ पत्र देने की जरूरत नहीं होगी।
तबादले के लिए नया प्रावधान
अभी तक संविदा कर्मचारियों के तबादले का कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन 1 अप्रैल 2025 के बाद उन्हें यह सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य समिति को अधिकार दिए जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन ट्रांसफर मैनेजमेंट सिस्टम भी तैयार किया जाएगा, जिसके जरिए कर्मचारी अपना तबादला करा सकेंगे।
कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी
संविदा कर्मचारियों का संगठन मातृत्व और पितृत्व अवकाश, वेतन वृद्धि समेत अन्य मुद्दों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहा था। कर्मचारियों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया था। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय ठक्कर ने बताया कि हम लंबे समय से सरकार से 11 सूत्रीय मांगें कर रहे थे। इनमें से कुछ मांगों को सरकार ने मान लिया है। अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा चल रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव