वित्त आयोग का इंदौर भ्रमण 7 मार्च को....आठ सदस्यो की टीम होगी मौजूद
इंदौर: सोलहवें वित्त आयोग का इन्दौर भ्रमण 07 मार्च को प्रस्तावित है। आयोग के दल में अध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया सहित आठ सदस्य रहेंगे। आयोग के सदस्य इंदौर में देवगुराड़िया स्थित बॉयोगैस प्लांट का भ्रमण करेंगे और इसके पश्चात पीथमपुर में एस.ई.जेड. का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात ओंकारेश्वर का भ्रमण भी आयोग द्वारा किया जाएगा।
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर इंदौर श्री आशीष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, डीआईजी ग्रामीण श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल, नगर निगम कमिश्नार श्री शिवम वर्मा, कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर खंडवा श्री ऋषभ गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भ्रमण की संपूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
ये रहेंगे प्रतिनिधि मंडल में
वित्त आयोग के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष डॉ.अरविंद पनगढ़िया, सदस्य सर्वश्री अजय नारायण झा, श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्याकांति घोष, श्री ऋत्विक पांडे, श्री के. के. मिश्रा और श्री कुमार विवेक शामिल हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव