'मुझे अभी भी विवाद समझ में नहीं आ रहा', पॉडकास्ट विवाद पर शशि थरूर ने कहा, पार्टी ने बैठक बुलाई है, मैं वहां रहूंगा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहने को लेकर बयान दिया था। जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो आज कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, आप सभी ने पॉडकास्ट सुन लिया है, विवाद किस बात पर हुआ? मैं अभी भी विवाद को समझ नहीं पाया हूं। अब जब आपने पूरा पॉडकास्ट सुन लिया है, तो क्या आप मुझे बता सकते हैं कि आपका सवाल क्या है, मुझे जवाब देने में खुशी होगी। यह एक पॉडकास्ट है, हमने 45 मिनट तक जीवन और खुशी की खोज के बारे में बात की। इसमें किसी राजनीतिक विवाद जैसी कोई खास बात नहीं है। शुक्रवार को पार्टी की बैठक बुलाई गई है, मैं बाकी सभी के साथ वहां रहूंगा।
शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ की
आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर अपना बचाव करते हुए शनिवार को कहा था कि उन्होंने भारत के हितों को ध्यान में रखते हुए बात की थी। उन्होंने कहा कि हम हमेशा सिर्फ पार्टी हित के लिहाज से बात नहीं कर सकते। पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने कहा कि मोदी की अमेरिका यात्रा भारतीय लोगों के लिए कुछ सकारात्मक नतीजे लेकर आई है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस यात्रा में कुछ सवाल अनुत्तरित रह गए, जैसे कि अवैध अप्रवासियों को भारत वापस लाने के मुद्दे पर क्यों नहीं बात की गई।
शशि थरूर ने कहा- पीएम ने बंद कमरे में उठाया मुद्दा
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, "क्या प्रधानमंत्री मोदी ने बंद कमरे में यह मुद्दा उठाया? कूटनीति में हर बात सार्वजनिक नहीं की जाती।" अगले नौ महीनों में व्यापार और शुल्क पर बातचीत करने के समझौते का स्वागत करते हुए थरूर ने कहा, "यह वाशिंगटन द्वारा जल्दबाजी में और एकतरफा तरीके से हम पर शुल्क लगाने से कहीं बेहतर है, जिससे हमारे निर्यात को नुकसान पहुंच सकता था।" उन्होंने कहा, "मेरे विचार से कुछ अच्छा हासिल हुआ है और मैं एक भारतीय के तौर पर इसकी सराहना करता हूं। हम हमेशा केवल पार्टी हितों के संदर्भ में बात नहीं कर सकते। मैं किसी पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं।"
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव