इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऑटोमोटिव का हब बनेगा मध्य प्रदेश, होगी नई संभावनाएं
भोपाल: मध्यप्रदेश तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और भविष्य के परिवहन समाधानों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के अंतर्गत आयोजित एमपी मोबिलिटी एक्सपो में राज्य के ऑटोमोटिव क्षेत्र की प्रगति को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवाचार और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए निवेशकों को आकर्षित करना था।
राज्य सरकार की औद्योगिक सहायक नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण मध्यप्रदेश अब ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनता जा रहा है। यहां 30 से अधिक मूल उपकरण निर्माता और 200 से अधिक ऑटो कंपोनेंट निर्माता कार्यरत हैं। प्रदेश वाणिज्यिक वाहनों और कृषि उपकरणों के निर्माण में भी शीर्ष राज्यों में शामिल है।
एमपी मोबिलिटी एक्सपो में हाई-परफॉर्मेंस सुपर कारों और सुपर बाइकों की विशेष प्रदर्शनी देखने को मिली, जो ऑटोमोबाइल प्रगति का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन न केवल निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं, बल्कि यह राज्य की तकनीकी क्षमता और नवाचार को भी प्रदर्शित करते हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव