प्रधानमंत्री मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम में करेंगे कैंसर अस्पताल का शिलान्यास
भोपाल/इन्दौर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के छतरपुर के ग्राम गढ़ा (राजनगर) में बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा निर्मित किये जाने वाले मेडिकल साईंस एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र को यह दूसरी बड़ी सौगात दी जा रही है। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खजुराहों में केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना की सौगात बुन्देलखण्ड क्षेत्र की दी थी।
प्रधानमंत्री मोदी 218 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके लिये 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को नि:शुल्क उपचार किया जायेगा।
बागेश्वर धाम में शुरू होने वाली यह पहल न केवल कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा कदम होगा, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिये बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुनिश्चित करेगा। अस्पताल के निर्माण से स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञों को नए अवसर प्राप्त होंगे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव