चोरी करने के बाद महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे चोर, जैसे ही आए हुए गिरफ्तार
इंदौर: सूने मकानों में चोरी करने वाले दो चोरों को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी करने के बाद एक आरोपी प्रयागराज में गंगा स्नान करने चला गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन पता कर आरोपियों को पकड़ा। चोरों से 3 लाख 95 हजार रुपए के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदातें सूर्यदेव नगर, आस्था पैलेस और न्यू द्वारकापुरी में हुई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी अजय की पहचान कर उसके घर दबिश दी तो उसके परिजनों ने बताया कि वह प्रयागराज गया हुआ है।
वापस आते ही पुलिस ने दबोचा
गुरुवार को पुलिस ने उसे इंदौर लौटते ही दबोच लिया। आरोपी अजय शुक्ला निवासी डागर नगर ने बाणगंगा निवासी संतोष कोरी के साथ चोरी करना कबूल किया। उसने बताया कि वह प्रयागराज जाने के लिए जेवर बेचकर आया था। संतोष नशा करता है। उसकी युवतियों से दोस्ती है। वह उन पर पैसे लुटाता है। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव