जबलपुर में पत्नी ने पति को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों का धोखाधड़ी किया
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने अपने ही पति के साथ धोखाधड़ी कर दी. उसने पति को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके लाखों की चपत लगाई दी. मामला जबलपुर सिटी का है. यहां एक पत्नी ने पति को हसीन ख्वाब दिखाए. उसे पटवारी और खुद को टीचर बनाने के नाम दोस्त के साथ मिलकर लाखों रुपए और पुश्तैनी जेवरात ले लिए. जब पति को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो वो पुलिस थाने पहुंचा. उसने पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जबलपुर के रहने वाले आदित्य मिश्रा ने पुलिस को बताया- साहब, मेरी शादी साल 2021 में नरसिंहपुर की रहने वाली संध्या के साथ हुई थी. मेरे पापा सरकारी अधिकारी की पोस्ट पर रिटायर्ड हैं. इसलिए घर में पैसों की इतनी परेशानी नहीं थी. लेकिन मैं अपनी नौकरी से ज्यादा खुश नहीं था. शादी के बाद संध्या ने मुझे भरोसा दिलाया कि उसका एक दोस्त जिसका नाम आकाश नेमा है, वो सरकारी नौकरी लगवा सकता है.
आदित्य ने बताया- पहले तो मुझे संध्या की बातों पर यकीन नहीं हुआ. लेकिन उसने मुझे भरोसे में ले लिया. सरकारी नौकरी के लालच में मैं भी उसकी बातों में आ गया. तब पत्नी ने कहा कि इसके लिए आकाश को पैसे देने होंगे. मैंने अपनी जमा पूंजी यानि 32 लाख रुपये आकाश को दे दी. साल 2022 से जुलाई 2024 तक मैं आकाश को पैसे देता रहा. यहां तक कि पुश्तैनी गहने तक मैंने बेच दिए. लेकिन नौकरी लग ही नहीं रही थी. आकाश बस मुझे टाले जा रहा था.
ठगी का एहसास हुआ
पीड़ित बोला- बाद में वो मेरे फोन तक काटने लगा. इससे मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ ठगी हुई है. मेरी बीवी भी इसमें अपने दोस्त के साथ मिली हुई है. मुझे पूरा यकीन है कि आकाश और भी लोगों के साथ इसी तरह की ठगी कर चुका होगा.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आदित्य की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा- हम आकाश और आदित्य की पत्नी से इस बारे में पूछताछ करेंगे. दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव