अरपा नदी प्रदूषित नाले जैसी दिख रही, महामारी फैलने का भी खतरा
बिलासपुर। अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन समिति ने अरपा नदी में प्रदूषण फैलने पर गहरी चिंता जाहिर की है। समिति के पदाधिकारी ने कलेक्टर एवं निगम आयोग को ज्ञापन भी दिया है जिसमें उन्होंने जलकुंभी नहीं हटने पर शहर में महामारी फैलने की आशंका जताई है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे का कहना है कि अरपा में चेकडेम व एनीकट बनने से होने वाले नुक़सान अब परिलक्षित होने लगे हैं । ज्ञात हो अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन द्वारा पूर्व में ही शासन को सूचित किया गया था कि अरपा पहाड़ी नदी है जिसमें बरसात के पानी का बहाव होता है, अमरकंटक की पहाड़ी से लेकर ,पेन्ड्रा के पठार से निकलकर दो मुहानी तक बहाव होता है , रेत उत्खनन होने के कारण नदी ने मिट्टी व गोटे ही बचे हैं जिससे जल संधारण नहीं हो पाता है । अरपा मैया सिर्फ शहर व गॉवों के गंदे नाले- नालियों का प्रदूषित पानी ही प्रवाहित होता है या कहें की अरपा नदी एक बड़े प्रदूषित नाले का रूप धारण कर चुकी है, जिसमें एनीकट बनाकर जगह जगह पर प्रदूषित पानी को रोका जा रहा है । इस ठहरे हुये प्रदूषित पानी से शहर में बीमारियों का प्रकोप, मच्छर का प्रकोप व भूजल के प्रदूषित होने की संभावना अधिक हो जाती है जिसके लिये अरपा अर्पण महाअभियान जन आंदोलन द्वारा आयुक्त नगर निगम बिलासपुर व कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर अरपा मैया मे एनीकट के द्वारा रोके गये प्रदूषित पानी को जल्द ही निकालने व जलकुंभी को हटाने की मॉग की है , ताकी शहरवासियों को गंभीर बीमारियों का सामना ना करना पड़े व बिलासपुर का भूमिगत जल स्वच्छ बना रहे ।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव