ममता बनर्जी के 'मृत्युकुंभ' वाले बयान पर मचा हंगामा, CM मोहन यादव ने मांगी माफी की मांग
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहने पर राजनीति तेज़ हो गई है. ममता बनर्जी के बयान पर चौतरफा राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं . मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए. मोहन यादव ने कहा, महाकुंभ आस्था श्रद्धा और विश्वास का कुंभ होता है, ऐसे में दुखद घटनाओं पर इस तरह की टिप्पणी करना हिंदू धर्म का अपमान है और उनकी मानसिकता को दर्शाता है.
मोहन यादव ने कहा, ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर बेहद घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है. यही कारण है कि लोगों का उनके जैसे संगठनों पर से विश्वास उठ रहा है.
गरीबों के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. कुंभ में भगदड़ की घटना पर बोलते हुए ममता ने महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' बताया. उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में VIPs को खास सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन गरीबों के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही.
कुंभ में कई मासूम लोगो की जान गई है
ममता के बयान पर बीजेपी के कई नेता कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि कुंभ में कई मासूम लोगों की जान गई है, उसमे पश्चिम बंगाल के भी लोग हैं जिनका नाम मरने वालों की सूची में नहीं है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव