जान्हवी कपूर की साउथ फिल्म में एंट्री, अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की खबरें आईं सामने
साल 2024 अल्लू अर्जुन के लिए बेहद शानदार रहा। उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा। अब वे अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम शुरू करने वाले थे, लेकिन प्रोजेक्ट में कुछ देरी होने के चलते वे अपने शेड्यूल में बदलाव कर सकते हैं। अब कहा जा रहा है कि एक्टर फिल्म निर्माता एटली की अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। और इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आ सकती हैं।
एटली की फिल्म में आएंगी नजर
अल्लू अर्जुन काफी लंबे वक्त से निर्माता-निर्देशक एटली के साथ काम करने के इच्छुक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर उनके साथ एक हाई एक्शन फिल्म में काम करने वाले हैं, जिसका जल्द एलान किया जाएगा। इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में जान्हवी कपूर नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जान्हवी की तीसरी साउथ फिल्म होगी
फिल्म 'देवरा' के बाद जान्हवी कपूर को तेलुगु दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली है। इस फिल्म के बाद जान्हवी बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित राम चरण की आगामी फिल्म में भी अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। अगर, चल रहीं खबरों के मुताबिक जान्हवी के हाथ अल्लू अर्जुन की फिल्म लगती है तो यह उनकी तीसरी साउथ फिल्म होगी।
'परम सुंदरी' की तैयारी में व्यस्त जान्हवी
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'परम सुंदरी' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तुषार जलोटा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव