5 फीट वाली खतरनाक चीज देख, बच्चों की निकली चीख-पुकार, जान बचा भागे बच्चे
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक जहरीले सांप ने हड़कंप मचा दिया। सांप स्कूल के एक कमरे में चटाई के नीचे छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि सांप 5 फीट लंबा था. आपको बता दें कि मामला बैतूल जिले के भोगीतेड़ा प्राथमिक स्कूल से सामने आया है। यह घटना उस वक्त हुई जब एक छात्र ने अपना बैग खोला। जैसे ही उसने बैग की चेन खोली तो उसने देखा कि चटाई के नीचे कुछ हलचल हो रही है। इसी बीच छात्र की नजर एक बड़े खतरनाक सांप पर पड़ी। वो सांप वहां बिल्कुल चुपचाप छिपा हुआ था। फिर क्या था छात्र डर गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इसके बाद स्कूल की क्लास में अफरा-तफरी मच गई।
सर्प मित्र ने सांप को पकड़ा
शिक्षक को तुरंत समझ में आ गया कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने तुरंत सर्प मित्र को बुलाया। सर्प मित्र ने बड़ी सावधानी से सांप को बाहर निकाला. वो सांप क्लास से बाहर निकल गया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। हालांकि, इस घटना में गनीमत रही कि सांप से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सर्प मित्र ने यह भी बताया कि हमें आसपास की जगहों को लेकर सावधान रहना चाहिए। सांप खासकर गर्मी के मौसम में ज्यादा सक्रिय होते हैं। सर्प मित्र ने बताया कि सांप कई बार भोजन की तलाश में घरों और स्कूलों में आ जाते हैं। यह सांप पहले घर के आसपास घूमता रहा, फिर स्कूल में चटाई के नीचे छिप गया। सर्प मित्र ने बताया कि सांप छिपने के लिए ऐसी जगह चुनते हैं, जहां से लोग उन्हें देख न सकें। वे कहीं भी जा सकते हैं, इसलिए हमें सतर्क रहना चाहिए।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव