गिरफ्तारी से बचने साधु का वेश में प्रयागराज कुम्भ में घूम रहा था 10 हजार का इनामी आरोपी
पुलिस ने भी भेष बदल कर बिहार से दबोच लिया
भोपाल। भोपाल की सूखीसेवनिया पुलिस ने 10 हजार के एक ऐसे इनामी आरोपी को प्रयागराज कुम्भ से गिरफ्तार किया है, जो साधु का छद्म भेष बनाकर घूमते हुए फरारी काट रहा था। आरोपी की करतूतो के कारण नाबालिग किशोरी ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ नाबालिग के साथ छेड़खानी और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। आरोपी पुलिस ने बचने साधु का वेश धारण कर प्रयागराज कुम्भ जा पहुंचा। इनपुट मिलने पर पुलिस टीम भी वहाँ साधु के भेष में उस पर नजर रखती रही। आरोपी को इसकी भनक लगी तो वह अपने घर बिहार चला गया। उसका पीछा करते हुए पहुंची पुलिस वहीं से आरोपी को गिरफ्तार कर भोपाल ले आई। पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को थाना सूखीसेवनिया के अपराध में मृतका नाबालिग लड़की की खुदकुशी के मामले की जांच के बाद आरोपी नीतेश कुमार दुबे पिता चन्देश्वर दुबे (25) के खिलाफ पाक्सो एक्ट केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) प्रमोद कुमार सिन्हा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। एक टीम आरोपी के स्थाई पता ग्राम अलीपुर भभुआ सहायक सोनहन कैमूर बिहार पहुंची। वहां से पता चला कि आरोपी नीतेश कुमार दुबे प्रयागराज कुम्भ गया हुआ है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश के लिए कुम्भ पहुंची, तो वहां आरोपी साधु का छद्म भेष धारण कर रह घूम रहा था। आरोपी वहां भी भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देता रहा। आरोपी को पकडने पुलिस टीम भी साधु का वेश धारण कर निगरानी में लगी रही। इस दौरान पता चला कि आरोपी कुम्भ क्षेत्र छोड़कर घर चला गया। पुलिस टीम पीछा करते हुए घर तक पहुंची और रात के समय मौका पाकर दबिश देते हुए नीतेश कुमार दुबे को उसके घर अलीपुर कैमूर बिहार से हिरासत में लेकर थाना सूखीसेवनिया ले आई। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर कर लिया। पुलिस ने आरोपी नीतेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव