कृषि महाविद्यालय रीवा में 12 करोड़ से अधिक लागत के किये जायेंगे विकास कार्य : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृषि महाविद्यालय परिसर रीवा में कन्या छात्रावास भवन तथा अन्न प्रसंस्करण एवं भण्डारण भवन का लोकार्पण किया। इनका निर्माण एक करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से कराया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा कृषि महाविद्यालय 1952 से स्थापित है। इसके भवन निर्माण तथा अधोसंरचना विकास के अन्य कार्यों की बहुत आवश्यकता है। इसके लिए बनायी गयी 12 करोड़ 37 लाख रूपये की कार्ययोजना विश्वविद्यालय से मंजूरी मिलने के बाद शीघ्र लागू होंगी। महाविद्यालय में नये संकायों के खोलने, प्राध्यापकों की नियुक्ति तथा शोध के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कृषि महाविद्यालय को कुछ महीने पहले सुन्दर सड़क का उपहार दिया गया है इसमें शीघ्र ही स्ट्रीट लाइट लगायी जायेंगी। इस सड़क के दोनों ओर महाविद्यालय वृक्षारोपण करा के हराभरा बनायें।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलगुरू डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि अन्न प्रसंस्करण केन्द्र शुरू होने से विन्ध्य के किसानों को बहुत लाभ होगा। पूरी दुनिया में अन्न की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कृषि महाविद्यालय के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। आगे भी महाविद्यालय अनुसंधान के क्षेत्र में प्रगति करेगा। सांसद जनार्दन मिश्र, महाविद्यालय के डीन डॉ. संत कुमार त्रिपाठी सहित कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव