अब प्रदेश में शराब पीना होगा महंगा, नई आबकारी नीति लागू, खरीद-बिक्री पर भी सख्त नियम
भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने नई आबकारी नीति जारी कर दी है। नई नीति के तहत प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों और गांवों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इतना ही नहीं नई नीति के तहत बिना पीओएस मशीन के शराब बेचने पर दुकान संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि यह आबकारी नीति 01 अप्रैल 2025 से प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। धार्मिक क्षेत्र में शराब बंदी के बाद अन्य स्थानों पर दुकानें खोलने का फैसला लिया गया है। बंद दुकानों की भरपाई के लिए अब शराब महंगी हो जाएगी।1 अप्रैल से 19 धार्मिक नगरों और गांवों में शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। ई-गारंटी के तहत साइबर ट्रेजरी चालान बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।
टैक्स चोरी पर लगेगी लगाम
बता दें कि, मध्य प्रदेश में 20 साल में शराब की दुकानों में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अब रेस्टोरेंट और बार में भी जगह बढ़ाने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा. शराब की बिक्री पर निगरानी के लिए पीओएस मशीनें लगाने का फैसला लिया गया है। इससे सरकारी टैक्स की चोरी भी रुकेगी। साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि किस दुकान से कितनी शराब बेची जा रही है। पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव