रकुल प्रीत सिंह का मोटिवेशनल पोस्ट वायरल, फैंस को दिया खास संदेश
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी आगामी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। रकुल ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, इसमें मोटिवेशन कोट लिखा है। रकुल ने पोस्ट में लिखा कि हमारा कंफर्ट जोन हमें अच्छा तो लगता है लेकिन ये हमें आगे नहीं बढ़ने देता है।
कंफर्ट जोन ही आपका दुश्मन है
अभिनेता रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने मन के विचार साझा किए हैं। उन्होंने पोस्ट किया- आपका कंफर्ट जोन ही आपका दुश्मन है। यह बहुत अच्छी जगह है लेकिन यह आपको प्रगति नहीं करने देता। रकुल प्रीत सिंह की पोस्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया है। कैप्शन में रकुल ने लिखा कि जो है, सो है।
हिंदी फिल्मों में करना था काम
रकुल प्रीत ने एक इंटरव्यू में कहा था की बचपन से उनका सपना हिंदी फिल्मों में ही करियर बनाना था। उनका साउथ में काम करना एक खूबसूरत इत्तेफाक है। साउथ सिनेमा में अपना परचम लहराने के बाद रकुल ने 2014 में फिल्म 'यारियां' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को बड़े पर्दे के साथ ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन कमान मुदस्सर अजीज ने संभाली है। वे इससे पहले 'पति पत्नी और वो', 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। रकुल प्रीत सिंह 'दे दे प्यार दे 2', 'इंडियन 3' जैसी आगामी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव