खेसारी लाल यादव के होली सॉन्ग ने मचाया तहलका, फैंस में जबरदस्त क्रेज
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना आया है। यह दरअसल, होली स्पेशल सॉन्ग है। खेसारी के गानों को लेकर यूं भी फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज देखने को मिलता है, उस पर भी यह गाना तो खास है। लिहाजा, रिलीज होने के चंद घंटों में ही इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। आज बुधवार को रिलीज हुए गाने का टाइटल है 'के होली बा'।
कुछ घंटों में ही मिले लाखों व्यूज
खेसाली लाल यादव का यह गाना पम्मी रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है। गाने को खेसारी लाल और खुशी कक्कड़ ने गाया है। सुनने में तो यह गाना दमदार है ही, इस पर खेसारी ने डांस भी किया है। रिलीज के महज चार घंटे में इस गाने को करीब पौने तीन लाख व्यूज मिल चुके हैं।
यूजर्स को पसंद आया गाना
गाने में रोमांस है, ड्रामा है और डांस का तड़का है तो होली वाला मजेदार अंदाज भी। कुल मिलाकर गाने पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी ने हमारी होली स्पेशल बनाने का इंतजाम कर दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'होली स्पेशल हिट गाना'। एक यूजर ने लिखा, 'यह गाना ट्रेंडिंग में आकर रहेगा'।
खेसारी की नई फिल्म मार्च में होगी रिलीज
खेसारी लाल यादव अपने गानों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी एक नई फिल्म का एलान हुआ है। इसका नाम है 'रिश्ते'। फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है। यह फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें खेसारी के अलावा रति पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, संजीव मिश्रा और युगांत पांडे नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर की फिल्म 'डंस' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव