कौन हैं 'रिबेल किड' अपूर्वा मखीजा? विवादों के चलते सुर्खियों में आईं
मोस्ट पॉपुलर शोज में शुमार हो चुका इंडियाज गॉट लैटेंट इस वक्त विवादों में छा गया है। अश्लील कॉमेडी के चलते समय रैना को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। अब उनके शो में आए दो अन्य पर भी विवादित बयान देना भारी पड़ गया है। रणवीर इलाहाबादिया का पैरेंट्स को लेकर अभद्र कमेंट ने जहां उनके फॉलोअर्स कम कर दिए, वहीं रीबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
अपूर्वा मखीजा समय रैना के शो के लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर और आशीष चंचलानी के साथ आई थीं। बेधड़क बयानों के लिए जानी जाने वाली अपूर्वा ने शो में 'मां' को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। यही नहीं, रणवीर और समय के साथ-साथ उनके खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी।
समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने जो विवादित बयान दिया था, उसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन अभी तक रीबेल किड अपूर्वा मखीजा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर आखिर कौन हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
जयपुर की रहने वाली रीबेल किड अपूर्वा मखीजा को पॉपुलैरिटी लॉकडाउन के दौरान अपने अनफिल्टर्ड स्टेटमेंट और कॉमिक वीडियोज से मिली थी। फिर उन्होंने ट्रेवल, फैशन और फैंस से कनेक्ट करने वाले व्लॉग्स बनाती हैं। उन्होंने खुद को कलेशी औरत बुलाकर यूनीक कॉन्टेंट से लोगों का ध्यान खींचा है।
इन ब्रांड्स के साथ कर चुकी हैं काम
23 साल की अपूर्वा मखीजा फोर्ब्स के टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में भी शुमार हो चुकी हैं। छोटी सी उम्र में उन्होने कई बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैब किए हैं जिनमें गूगल, वन प्लस, मेबलिन, केट स्पेड और मिंत्रा समेत कई ब्रांड्स शामिल हैं। पिछले साल ही उन्होंने फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के शो में रैम्प वॉक किया था। वह यूट्यूब चैनल पर आने वाली सीरीज बात पक्की भी कर चुकी हैं। उन्होंन सबा आजाद के शो ह्यूज योर गायनिक में छोटा सा रोल कर लाइमलाइट बटोरी थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव