हरभजन सिंह का बयान, "भारत-पाकिस्तान मैच की हाइप ज्यादा बनाई जा रही है, इंडिया ही ऊपर है"
Harbhajan Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्रिकेट मैच काफी पसंद किया जाता है. दोनों टीमें किसी ना किसी टूर्नामेंट के जरिए ही आमने-सामने आती हैं. अब 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भारत-पाक मैच पर ऐसी बात बोल दी, जो पाकिस्तानी फैंस को बिल्कुल भी हजम नहीं होगी.
इंडिया को मिलेगा एडवांटेज
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए हरभजन सिंह ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया के पास एडवांटेज होगा. इसके अलावा भज्जी ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान से बेहतर है. मुकाबले का नजीता भारत के पक्ष में होगा. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा. हरभजन सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान मैच की हाइप बहुत ज्यादा बनाई जा रही है. लेकिन मुझे लगता है कि अगर इंडिया को देखें, तो मैं टीम इंडिया को काफी ऊपर देखता हूं."
भारत को मिलेगा एडवांटेज
आगे पिच को लेकर हरभजन सिंह ने कहा, "ये पिच थोड़ी धीमी है. जो टीम बेहतर खुद को ढालेगी करेगी, उसको रिजल्ट उसके पसंद का मिलेगा. भारत को एक एडवांटेज होगा कि वो अपने सारे मैच दुबई में खेल रहा है. जहां पर उनको पिच का अंदाजा होगा, कंडीशन का अंदाजा होगा. ओवरऑल मुझे लगता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान से बेहतर है और रिजल्ट भी भारत के फेवर में जाएगा. ऐसा अगर हम ऑन पेपर देखते हैं. लेकिन दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होगा."
बुमराह को लेकर भी की बात
आगे जसप्रीत बुमराह को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए भज्जी ने कहा, "जब बुमराह जैसा खिलाड़ी नहीं खेले या कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं खेले, तो किसी ना किसी को तो जिम्मेदारी लेनी होगी. बुमराह जैसा तो कोई नहीं हो सकता, लेकिन यह बाकियों के लिए एक मौके का दरवाजा खोलता है कि वो अपनी काबीलियत दिखाएं."
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव