25 घायल, कार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा, कार भी हुई क्षतिग्रस्त
भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना इलाके में भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे पर देर रात भीषण हादसा हो गया। यहॉ उज्जैन से वाराणसी जा रही रमाशिव ट्रेवल्स की बस रात करीब साढ़े 12 बजे सागर हॉस्पिटल के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। एक्सीडेंट में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया की बस के पीछे से आ रही है, एक क्रेटा कार कार अचानक कट मारकर ओवरटेक करते हुए बस के सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगो ने फौरन ही बस का शीशा तोड़कर भीतर फंसे लोगो को बाहर निकालना शुरू कर दिया। लोगो का कहना है कि एक्सीडेंट के बाद क्रेटा कार भी बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गई, उसमें से तीन लोग निकलकर मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस की मदद से घायल यात्रियों को दो निजी अस्पतालो सहित एम्स पहुंचाया है। बस में सवार एक यात्री का कहना है कि बस पूरी तरह से भरी हुई थी। एक तेज रफ्तार से आई क्रेटा कार ने बस को कट मारते हुए ओवरटेक किया। उसे बचाने की कोशिश में बस डिवाइडर से टकराई और काफी दूर जाकर पलट गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बस को जप्त कर जॉच शुरु कर दी है। वहीं कार में सवार फरार लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बाद ही यह पता चल सकेगा की हादसे के समय कार कौन चला रहा था, वहीं पुलिस घटना का सही कारण जानने के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव