इशिका तनेजा ने महाकुंभ में लिया संन्यास, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
एंटरटेनमेंट| प्रयागराज के महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने फिल्मी दुनिया के सितारे बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। हालांकि, कुछ एक्ट्रेस के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। इसमें पहला नाम ममता कुलकर्णी का है, जिन्हें किनर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था और बाद में पद से बर्खास्त कर दिया गया। इसके अलावा, 30 साल की एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने भी अध्यात्म की राह पर चलने का ऐलान कर दिया। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड में उनका सफर कैसा रहा है।
ग्लैमर की दुनिया में खास पहचान कायम करने वाली एक्ट्रेस इशिका तनेजा अब श्री लक्ष्मी बनकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का काम करने का मन बना चुकी हैं। एक्टिंग को अलविदा कहने वाली इशिका का कहना है कि वह खुद को साध्वी नहीं, बल्कि सनातनी मानती हैं।
इशिका तनेजा कौन हैं?
मिस वर्ल्ड टूरिजम और मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी इशिका तनेजा शोबिज की दुनिया की चर्चित एक्ट्रेस रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत की 100 सफल महिलाओं की कैटेगरी में इशिका तनेजा को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव