नीमच से जनपद सीईओ का अपहरण, पुलिस की मुस्तैदी से नागदा में सुरक्षित छुड़ाया
नीमच। शहर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जावद जनपद पंचायत के सीईओ आकाश धारवे का कुछ लोगों ने सरेराह अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं में एक तहसीलदार, पांच पटवारी सहित लगभग एक दर्जन लोग शामिल थे। पुलिस की तत्परता से महज ढाई घंटे के भीतर नागदा में उन्हें सुरक्षित छुड़ा लिया गया।
कैसे हुआ अपहरण?
सीईओ आकाश धारवे अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी गोमाबाई रोड पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। कार से 5-6 लोग उतरे और धारवे को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। उनके साथ एक और कार थी, जिसमें 4-5 अन्य लोग मौजूद थे।
पुलिस की तेज़ कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने तुरंत एक्शन लेते हुए मंदसौर से उज्जैन तक पुलिस को अलर्ट कर दिया। पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई और पुलिस की टीमें आरोपियों का पीछा करने लगीं। आखिरकार, नागदा में पुलिस ने दोनों संदिग्ध गाड़ियों को घेर लिया और सीईओ आकाश धारवे को सुरक्षित मुक्त करा लिया।
प्रेम प्रसंग निकला वजह
पुलिस जांच में पता चला कि यह अपहरण एक प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था। आरोपियों में गंधवानी क्षेत्र के एक तहसीलदार, पांच पटवारी और एक युवती के परिजन शामिल हैं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपियों को नीमच लाया गया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव