3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा
एथेंस: ग्रीस के खूबसूरत द्वीप सेंटोरिनी में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रीस के इस पर्यटक पसंदीदा इलाके में शुक्रवार से रविवार तक 200 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। सबसे तेज भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
एडवाइजरी जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने आम जनता के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर इकट्ठा होने से बचने और राजधानी के पुराने बंदरगाह समेत कई बंदरगाहों से दूर रहने की अपील की है। सेंटोरिनी कई फॉल्ट लाइनों पर स्थित है और यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सेंटोरिनी द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
हर साल आते हैं 34 लाख से ज्यादा पर्यटक
लगातार भूकंपीय गतिविधियों के बावजूद इस द्वीप पर पर्यटकों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ा है। द्वीप पर 20 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। वहीं, हर साल यहां 34 लाख से ज्यादा पर्यटक आते हैं। इसे छुट्टियों के लिए सबसे बेहतरीन जगह माना जाता है। सेंटोरिनी हेलेनिक ज्वालामुखी आर्क का हिस्सा है, जो यूरोप के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्रों में से एक है।
1956 में भूकंप से भारी नुकसान हुआ था
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में महसूस किए गए 200 से ज़्यादा भूकंप टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण थे। इससे पहले सेंटोरिनी द्वीप पर सबसे तेज़ भूकंप के झटके साल 1956 में महसूस किए गए थे। इन झटकों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे। तब द्वीप पर एक तिहाई घर ढह गए थे और लोगों को भारी नुकसान हुआ था। पिछले 400,000 सालों में यहाँ 100 से ज़्यादा ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव