छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता रहे राजेश अवस्थी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, रायपुर में होगा अंतिम संस्कार
रायपुर: छत्तीसगढ़ के जाने-माने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी का गरियाबंद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार 3 फरवरी को दोपहर 1 बजे राजधानी रायपुर के महादेव श्मशान घाट पर होगा. दिल का दौरा पड़ने से निधन।
मिली जानकारी के अनुसार राजेश अवस्थी का गरियाबंद में निधन हो गया. वे भाजपा के कर्मठ नेता माने जाते थे और इन दिनों चल रहे नगरीय निकाय चुनाव में काफी व्यस्त थे. 2018 में तत्कालीन डॉ. रमन सिंह सरकार के समय छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का गठन हुआ था और राजेश अवस्थी फिल्म निगम के पहले अध्यक्ष थे. उन्होंने छत्तीसगढ़ी ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया था।
उनकी आखिरी रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्म 'टूरा चायवाला' थी. राजेश अभिनीत आखिरी छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव के प्रोडक्शन हाउस की 'मया होगे चोरी चोरी' थी, जो अभी रिलीज होनी है. राजेश के बड़े भाई प्रकाश अवस्थी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने नायक और निर्देशक हैं. प्रकाश और राजेश छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मया-2' में साथ नजर आए और इस पारिवारिक फिल्म को काफी सराहना मिली।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव