मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचार करने पहुंची डिंपल यादव, प्रयागराज भगदड़ पर जताया दुख
मैनपुरी । मैनपुरी से लोकसभा सांसद और सपा नेता डिंपल यादव गुरुवार को मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंची। इस दौरान उनका अयोध्या हवाई अड्डे पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डिंपल ने इस दौरान मिल्कीपुर में भारी अंतर से चुनाव जीतने का दावा कर कहा कि मिल्कीपुर से पूरे प्रदेश और देश को संदेश जाएगा।
डिंपल जब अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंची, तब फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद सहित कई सपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। डिंपल ने एयरपोर्ट से बाहर आकर मीडिया से बता करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल हैं और यहां सपा की ही जीत होगी।
डिंपल ने कहा, चुनाव अच्छा चला रहा हैं, और समाजवादी पार्टी भारी मतों के अंतर से मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने जा रही है। मैं इस बारे में नहीं बता सकती हूं कि कितना वोट मिलेगा लेकिन बहुत अच्छी जीत होगी। डिंपल ने महाकुंभ की घटना पर दुख जताकर योगी सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग की। डिंपल ने भगदड़ की घटना पर कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। हमारी संवेदना पीड़ित परिवारवालों के साथ है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। और जो लोग अस्तपाल में भर्ती है। हम सरकार से मुआवजे की रकम बढ़ाने की माँग करते हैं और जितने भी शव है उन्हें परिजनों को सौंपा जाए।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव