बिग बॉस 18 के बाद साथ दिखे विनर करण वीर मेहरा और कंटेस्टेंट चुम दरांग
बिग बॉस 18 में करण वीर मेहरा और चुम दरांग बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इस शो के विनर करण वीर मेहरा बने और चुम दरांग ने टॉप 5 में अपने लिए जगह बनाई थी। शो के दौरान इनके बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री देखी गई। करण वीर मेहरा ने चुम दरांग के लिए अपनी फीलिंग्स को भी जाहिर किया था लेकिन तब चुम दरांग ने कहा था कि शो से बाहर जाने के बाद ही इस सब्जेक्ट पर बात करेंगे। ऐसे में करण और चुम दरांग के फैंस काफी निराश हुए। हाल ही में इस जोड़ी को साथ देखा गया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। जानिए, क्या रहा अपनी पसंदीदा जोड़ी को देखकर फैंस का सोशल मीडिया पर रिएक्शन?
चुम दरांग का प्यार से करण को देखना
जब करण वीर मेहरा और चुम दरांग को साथ देखा गया तो पैपराजी भी इस जोड़ी की तस्वीरें, वीडियोज ले रहे थे, ऐसे में फैंस ने गौर किया कि चुम दरांग बहुत ही प्यार से करण वीर मेहरा को देख रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है- ‘जिस तरह से चुम, करण को देख रही है, उस तरह से पहले कभी नहीं देखा है।’ आगे ये सोशल मीडिया यूजर, इमोशनल वाला और हार्ट का इमोजी बनाता है।
जोड़ी को सबसे बेस्ट बताया
सोशल मीडिया पर एक और यूजर लिखती है- ‘यह मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है, करण और चुम दरांग को साथ देखकर मैं कितनी खुश हूं, बता नहीं सकती हूं।’ ऐसे ही कई और कमेंट्स भी करण वीर मेहरा और चुम दरांग की जोड़ी को लेकर उनके फैंस ने किए हैं। इस जोड़ी को फैंस ने सबसे बेस्ट जोड़ी बताया।
विवियन पर भी तंज कसा
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने करण और चुम दरांग पर खूब प्यार बरसाया तो वहीं कुछ लोगों ने विवियन डिसेना पर भी तंज कसा। विवियन डिसेना भी बिग बॉस 18 में बतौर प्रतियोगी नजर आए थे, वह शो के रनअप रहे। हाल ही में विवियन डिसेना ने एक पार्टी दी जिसमें करण वीर मेहरा और चुम दरांग को नहीं बुलाया था। विवियन की पार्टी को करण के फैंस ने सोशल मीडिया पर एक पीआर स्टंट बताया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव