चुनाव का ऐलान होते ही केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से की अपील- पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर जाएं
नई दिल्ली । दिल्ली में मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 को चुनाव होगा, जबकि 8 को नतीजे आएंगें। चुनावी बिगुल बजने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत लगाने की अपील की।
केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव काम की राजनीति बनाम गाली की राजनीति का होने जा रहा है। केजरीवाल ने लिखा, चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा।
आप लगातार चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने के इरादे से चुनाव मैदान में है। हालांकि, इस बार आप को 10 साल की एंटी इंनकंबेंसी का भी सामना करना होगा। आप का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है, जबकि आप के उदय से पहले लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाली कांग्रेस भी पूरा दम लगा रही है।
भाजपा ने कथित शीशमहल, कथित शराब घोटाले, यमुना प्रदूषण, कई इलाकों में गंदे पानी आपूर्ति जैसे मुद्दों को जोरशोर से उठाकर आप को घर रही है। वहीं सत्ताधारी आप जनता के बीच जाकर कह रही है कि यदि भाजपा सत्ता में आ गई, तब मुफ्त वाली स्कीमों को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, खुद पीएम मोदी ने कहा है कि भाजपा सरकार इन योजनाओं को बंद नहीं करेगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव