अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, सपा और भाजपा आमने-सामने
अयोध्या । मुख्य चुनाव आयोग ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया। 5 को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नामांकन इमी महीने 10 से 17 जनवरी तक किए जा सकते है। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते है। बसपा ने पहले ही उपचुनाव से दूरी बना ली है। इसके बाद मुकाबला सपा और भाजपा के बीच होगा। मिल्कीपुर सीट लगातार सपा ही जीतती रही है। पिछली बार समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने यह सीट जीती थी।
दरअसल 2022 के उपचुनाव में सपा के प्रसाद के जीतने के बाद भाजपा के गोरखनाथ ने एक याचिका लखनऊ हाईकोर्ट में दायिर की थी। गोरखनाथ का आरोप था कि प्रसाद ने नामांकन पत्र के साथ जो हलफनामा लगाया है उसके नोटरी का लाइसेंस पहले ही समयसीमा निकल चुकी है। इसतरह उनका नामांकन अवैध है। उन्होंने प्रसाद को अयोग्य ठहराने की मांग हाईकोर्ट से की थी। इसी बीच अवधेश प्रसाद जब लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने, तब मिल्कीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। सीट रिक्त हुई, लेकिन हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने से चुनाव आयोग ने सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया। इस बीच चुनाव का रास्ता साफ करने के लिए गोरखनाथ दोबारा होईकोर्ट पहुंचे और अपनी याचिका वापस लेने की अपील दायर की।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव