रूपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' में होंगे बड़े बदलाव, जल्द दिखेंगे नए चेहरे
टीवी के फेमस शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अनुपमा का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे वक्त से रुपाली गांगुली स्टारर ये धारावाहिक ऑडियंस को एंटरटेन करता आ रहा है। भारत के हर घर के कोने तक अनुपमा अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहुंचा है। लेकिन पुरानी कास्ट के छोड़ने की वजह से बीते दिनों में इस टीवी सीरियल की टीआरपी में गिरावट आई है।
इसको बढ़ाने के लिए अब शो के मेकर्स ने बढ़ा दांव चल दिया है। जिसके चलते अब अनुपमा में दो नए चेहरों की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं को वो कौन से कलाकार होंगे जो अनुपमा का हिस्सा बनेंगे।
अनुपमा में आएंगे ये दो सेलेब्स
फिलहाल अनुपमा में प्रेम कोठारी (शिवम खजुरोरिया) और माही (स्पृहा चटर्जी) की सगाई का माहौल बना हुआ है। सभी लोग इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। इन सब के बीच शो में दो नए चेहरे आने वाले हैं, जो प्रेम के माता-पिता का भूमिका को अदा करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार राहील आजम अनुपमा में प्रेम के पिता और एक्ट्रेस झलक देसाई उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी।
इस तरह से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि टीवी इंडस्ट्री के इन दो दिग्गजों की एंट्री से यकीनन तौर पर अनुपमा की टीआरपी में उछाल देखने को मिल सकता है।
अनुपमा की टीआरपी में आई गिरावट
शो में रुपाली गांगुली के लवर गौरव खन्ना की भूमिका निभाने अभिनेता अनुज कपाड़िया ने हाल ही में अनुपमा को अलविदा कह दिया। इसके बाद से टीवी सीरियल की टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिली है और जो नंबर-1 की कुर्सी को भी ये धारावाहिक गंवा चुका है।
सिर्फ अनुज ही नहीं इससे पहले भी अनुपमा के वनराज (सुधांशु पांडे), राही (अलिशा प्रवीण) और डिंपल (निधी शाह) कई फेमस किरदारों ने शो को छोड़ा है। 15 साल की लीप के बाद से शो की कास्ट में बड़ा बदलाव आया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव