थप्पड़ों तक पहुंचा प्रेमी-प्रेमिका का झगड़ा, सर्किट हाउस पहाड़ी पर मचा हंगामा
दमोह। दमोह के सर्किट हाउस पहाड़ी पर एक युवक द्वारा युवती को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब प्रेमी-प्रेमिका आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और युवक ने युवती पर हाथ उठा दिया। वहां मौजूद कुछ युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को कोतवाली थाना लेकर पहुंची और उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे एक युवक और एक युवती सर्किट हाउस पहाड़ी पर बैठे हुए थे। यह स्थान घूमने का लोकप्रिय क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग टहलने आते हैं। बातचीत के दौरान अचानक दोनों के बीच कहासुनी हुई और युवक ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक दोनों के बीच झगड़ा होता रहा, ऐसे में कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली लेकर आई।
कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें सर्किट हाउस पहाड़ी पर एक युवक और युवती के विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दोनों को थाने लाया गया और उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। माता-पिता की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और दोनों को छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि सर्किट हाउस पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं घूमने के लिए आते हैं। पूर्व में भी महिला थाना पुलिस द्वारा इस स्थान पर कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यहां इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। नियमित गश्त के बावजूद भी युवक-युवती इस क्षेत्र में आए दिन पकड़े जाते हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव