'आप' के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का 73 साल की उम्र में हुआ निधन
आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का लंबी बीमारी के बाद गोवा में निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिनेश वाघेला ने 73 साल की उम्र में ली अंतिम सास
AAP के गोवा के उपाध्यक्ष वाल्मिकी नाइक ने दिनेश वाघेला के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 73 वर्षीय दिनेश वाघेला का सोमवार रात पणजी में उनके आवास पर निधन हो गया।
AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे वाघेला
AAP की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिनेश वाघेला आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे और इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के बाद पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों में से एक थे।
सेंट इनेज श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
दिनेश वाघेला मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे और वह गोवा में रहते थे। AAP की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने AAP की अनुशासन समिति का नेतृत्व किया था। नाइक ने कहा कि वाघेला का अंतिम संस्कार पणजी के पास सेंट इनेज श्मशान में होगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव